Friday, 18 October 2024

मिलावट के खिलाफ अभियान में बड़ी कार्रवाई— 1122 लीटर सरसों का तेल सीज


मिलावट के खिलाफ अभियान में बड़ी कार्रवाई— 1122 लीटर सरसों का तेल सीज

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देश पर प्रदेश में 'शुद्ध आहार मिलावट पर वार' अभियान के तहत आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास जारी है। गुरुवार को खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान के निर्देशन में जयपुर स्थित कूकरखेड़ा अनाज मंडी में मैसर्स एमके ट्रेडर्स पर मिलावट की आशंका में कार्रवाई की गई। इस दौरान 1122 लीटर सरसों तेल सीज किया गया।

अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा और संयुक्त आयुक्त डॉ. एसएन धौलपुरिया के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में मेजर ब्राण्ड सरसों तेल का नमूना लिया गया और मंडी स्थित शिव ट्रेडिंग कंपनी से घी का नमूना भी जांच के लिए लिया गया। दोनों नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दिवाली विशेष अभियान— 15 हजार किलो दूषित सामग्री सीज

दीपावली के मद्देनजर मिलावट के खिलाफ विशेष अभियान में अब तक 185 लीटर खाद्य तेल, 1100 किलो मसाले, 7550 लीटर घी और 6300 किलोग्राम शक्कर सीज की गई है। कुल मिलाकर 15,200 किलोग्राम दूषित सामग्री अब तक सीज हो चुकी है।

साथ ही 200 लीटर दूषित तेल, 630 किलो पनीर, 1900 किलो मिठाइयां, 300 लीटर दूध, 412 किलो ड्राई फ्रूट, 100 किलो मिल्क केक, 500 किलो मावा, 120 किलो चासनी, 10 किलो लड्डू, 68 किलो रसगुल्ला, 125 किलो नमक, 260 किलो दूषित सोहनपपड़ी और अन्य दूषित खाद्य सामग्री नष्ट की गई है।

    Previous
    Next

    Related Posts