Saturday, 29 August 2026

महावीर दिगम्बर स्कूल में गुणवान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह, विद्यार्थी समाज और राष्ट्र की प्रगति की धुरी होते हैं,सम्मान करने से मिलता है प्रोत्साहन: राजीव अरोड़ा


महावीर दिगम्बर स्कूल में गुणवान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह, विद्यार्थी समाज और राष्ट्र की प्रगति की धुरी होते हैं,सम्मान करने से मिलता है प्रोत्साहन: राजीव अरोड़ा

जयपुर सी-स्कीम स्थित महावीर दिगम्बर उच्च माध्यमिक विद्यालय में यूनिराज एलुमिनी फेडरेशन द्वारा गुरुवार को होनहार विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और यूनिराज एलुमिनी फेडरेशन के संस्थापक, वरिष्ठ नेता, समाजसेवी, और जयपुर के प्रमुख व्यवसायी राजीव अरोड़ा ने विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह का उद्देश्य उन छात्रों को प्रोत्साहन देना था जिन्होंने इस वर्ष अपने प्रदर्शन से उत्कृष्टता हासिल की है।

राजीव अरोड़ा ने इस अवसर पर कहा कि विद्यार्थी समाज और राष्ट्र की प्रगति की धुरी होते हैं, और उनका सम्मान करने से उन्हें और अच्छा करने का प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने और समाज तथा राष्ट्र की उन्नति में योगदान देने का आह्वान किया।

इस कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थियों के साथ ही यूनिराज एलुमिनी फेडरेशन के संस्थापक डायरेक्टर डॉ. आलोक गुप्ता, डॉ. नितिन शारदा भगेरिया, संजय झांवर, बसंत जैन, अनिल गोयल, विद्यालय की प्रिंसिपल रेणु गोस्वामी तथा अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

Previous
Next

Related Posts