Saturday, 29 August 2026

नायब सैनी ने दूसरी बार हरियाणा के 19 वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, ओबीसी वर्ग से सबसे ज्यादा मंत्री


नायब सैनी ने दूसरी बार हरियाणा के 19 वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, ओबीसी वर्ग से सबसे ज्यादा मंत्री

हरियाणा में नायब सैनी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, और राज्य के 19 वें मुख्यमंत्री बने। यह शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह और 18 राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी मुख्यमंत्री भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

नायब सैनी के साथ कुल 13 मंत्रियों ने शपथ ली, जिनमें सबसे अधिक 5 मंत्री ओबीसी वर्ग से हैं। जाट, ब्राह्मण और एससी वर्ग से 2-2 मंत्री बनाए गए हैं, जबकि पंजाबी, राजपूत और वैश्य बिरादरी से 1-1 मंत्री का चयन किया गया है।

शपथ लेने वालों में अनिल विज, कृष्णलाल पंवार, राव नरबीर, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल और कृष्ण बेदी पहले भी मंत्री रह चुके हैं। वहीं, नए चेहरों में अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, आरती राव, श्रुति चौधरी और गौरव गौतम पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं। हरियाणा में भाजपा ने अन्य राज्यों की तरह डिप्टी सीएम का फॉर्मूला नहीं अपनाया है।

Previous
Next

Related Posts