Saturday, 29 August 2026

हरियाणा: नायब सिंह सैनी ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली


हरियाणा: नायब सिंह सैनी ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली

हरियाणा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 13 अन्य मंत्रियों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए।

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके साथ शपथ लेने वालों में कृष्ण पंवार, गौरव गौतम, अनिल विज, महिपाल ढांडा, श्रुति चौधरी, विपुल गोयल, राव नरबीर, कृष्ण बेदी, आरती राव, श्याम सिंह राणा, डॉ. अरविंद शर्मा और राजेश नागर शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह के लिए पूरे शहर में स्वागत के पोस्टर लगाए गए थे, जिससे उत्साह का माहौल बना रहा।

    Previous
    Next

    Related Posts