Saturday, 29 August 2026

अजमेर से शुरू होने वाली 4 ट्रेनों के रूट में बदलाव


अजमेर से शुरू होने वाली 4 ट्रेनों के रूट में बदलाव

अजमेर से प्रस्थान करने वाली चार ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। यह परिवर्तन गाज़ीपुर सिटी और गोंडवाली स्टेशनों के बीच चौथी लाइन के इंटरलॉकिंग कार्य के चलते किया गया है।

  • ट्रेन संख्या 19608, मदार (अजमेर)-कोलकाता 21 और 28 अक्टूबर को मदार से रवाना होगी और अब यह कटनी मुरवारा-सतना-प्रयागराज छिवकी-पं. दीन दयाल उपाध्याय-सोन नगर-गढ़वा रोड के रास्ते जाएगी, जो कि इसके निर्धारित मार्ग कटनी मुरवारा-न्यू कटनी-सिंगरौली-गढ़वा रोड के स्थान पर होगा।

  • ट्रेन संख्या 19607, कोलकाता-मदार (अजमेर) 17 और 24 अक्टूबर को कोलकाता से रवाना होगी और इसका मार्ग गढ़वा रोड-सोन नगर-पं. दीन दयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-सतना-कटनी मुरवारा रहेगा।

  • ट्रेन संख्या 18009, संतरागाछी-अजमेर 18 और 25 अक्टूबर को संतरागाछी से प्रस्थान करेगी और अब यह गढ़वा रोड-सोन नगर-पं. दीन दयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-सतना-कटनी मुरवारा के मार्ग से चलेगी।

  • ट्रेन संख्या 18010, मदार (अजमेर)-संतरागाछी 20 और 27 अक्टूबर को मदार से रवाना होगी और इसका रूट कटनी मुरवारा-सतना-प्रयागराज छिवकी-पं. दीन दयाल उपाध्याय-सोन नगर-गढ़वा रोड रहेगा।



    Previous
    Next

    Related Posts