Saturday, 29 August 2026

महेश नगर फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत, पुलिस जांच में जुटी


महेश नगर फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत, पुलिस जांच में जुटी

महेश नगर फाटक के पास आज सुबह साढ़े 8 बजे एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें करतारपुरा सैनी कॉलोनी निवासी एक युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही महेश नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में युवती के शव के टुकड़े अलग-अलग स्थानों पर बिखरे हुए थे, जिन्हें पुलिस ने एकत्रित कर पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया है।

पुलिस को घटनास्थल पर युवती का मोबाइल फोन भी मिला है, जिससे उसकी पहचान गीता के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद युवती की मां का रो-रो कर बुरा हाल था। हेड कांस्टेबल रणवीर सिंह ने बताया कि मृतका की शादी कुछ समय पहले ही हुई थी।

पुलिस द्वारा घटना के अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है। मौके पर आसपास खड़े लोगों से पूछताछ कर हादसे की पूरी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts