



साइबर थाने में अशोक परनामी की ओर से एक मामला दर्ज कराया गया है, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया ग्रुप पर उनकी अपील को लेकर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाया है। शिकायत में बताया गया है कि स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के लिए एक सोशल मीडिया ग्रुप बनाया गया है, जहां 5 अक्टूबर को रामगंज में हुई हिंसक घटना के बाद अशोक परनामी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की थी।
इस ग्रुप पर परनामी की इस अपील को लेकर बधाई संदेश आ रहे थे, लेकिन इसी बीच विजय बालानी नामक एक कार्यकर्ता ने उन्हें "जयचंद" कहकर एक टिप्पणी कर दी। थानाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि इस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और संबंधित व्यक्ति से पूछताछ भी की जाएगी।