Saturday, 29 August 2026

जवाहर नगर के अस्पताल में शर्मनाक घटना: ओटी असिस्टेंट ने चेंजिंग रूम में महिला स्टाफ की छुपकर की रिकॉर्डिंग, पुलिस ने जांच शुरू की


जवाहर नगर के अस्पताल में शर्मनाक घटना: ओटी असिस्टेंट ने चेंजिंग रूम में महिला स्टाफ की छुपकर की रिकॉर्डिंग, पुलिस ने जांच शुरू की

जयपुर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक निजी अस्पताल में महिला ओटी स्टाफ की गोपनीयता का उल्लंघन करने की शर्मनाक घटना सामने आई है। अस्पताल में कार्यरत मेल ओटी असिस्टेंट, मोहम्मद कैफ कुरैशी पर आरोप है कि उसने चेंजिंग रूम में हिडन रिकॉर्डिंग ऐप के जरिए महिला स्टाफ का वीडियो रिकॉर्ड किया। महिला स्टाफ को मोबाइल पर शक होने के बाद उसने मोबाइल को कब्जे में लेकर अस्पताल प्रशासन को इसकी जानकारी दी।

अस्पताल मैनेजमेंट ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके बाद पीड़िता ने अपने भाई को बुलाकर शाम को जवाहर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। डीसीपी ईस्ट, तेजस्विनी गौतम ने बताया कि महिला स्टाफ की सतर्कता से इस मामले का खुलासा हुआ। जब महिला स्टाफ ने मोबाइल की जांच की, तो उसमें हिडन कैमरे का रिकॉर्डिंग ऐप पाया गया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जप्त कर लिया है और फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी घटना के बाद से फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। घटना ने अस्पताल में सुरक्षा और गोपनीयता के सवाल खड़े कर दिए हैं, और अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आई है।

पुलिस इस मामले में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से जांच में जुटी हुई है। जयपुर में इस प्रकार की घटनाओं को देखते हुए महिला कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts