Saturday, 29 August 2026

डॉ. पीयूष त्रिवेदी को अंतर्राष्ट्रीय रोमा सांस्कृतिक विश्वविद्यालय से मिला सम्मान


डॉ. पीयूष त्रिवेदी को अंतर्राष्ट्रीय रोमा सांस्कृतिक विश्वविद्यालय से मिला सम्मान

डॉ. पीयूष त्रिवेदी को अंतर्राष्ट्रीय रोमा सांस्कृतिक विश्वविद्यालय द्वारा जनजातीय समाज में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान समारोह 15 अक्टूबर 2024, मंगलवार को जयपुर के जवाहर कला केंद्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय जनजाति संस्कृति समारोह 2024 में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न देशों से आए प्रतिष्ठित विद्वानों, सांस्कृतिक प्रतिनिधियों और चिकित्सा विशेषज्ञों ने भाग लिया।

डॉ.पीयूष त्रिवेदी ने जनजातीय क्षेत्रों में एक्यूप्रेशर और आयुर्वेद पर आधारित कई चिकित्सा शिविर आयोजित किए, जिनके माध्यम से जनजातीय समुदाय को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। इन शिविरों में शामिल होने वाले लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं के निवारण के साथ ही पारंपरिक और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों का लाभ मिला।

जनजातीय क्षेत्रों में इन निःशुल्क चिकित्सा शिविरों के आयोजन से न केवल जनजातीय लोगों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ, बल्कि उन्हें एक्यूप्रेशर और आयुर्वेदिक उपचार पद्धतियों की जानकारी भी मिली। डॉ. पीयूष त्रिवेदी ने इस अवसर पर कहा कि उनका उद्देश्य है कि जनजातीय समुदायों तक स्वस्थ जीवनशैली और प्राकृतिक उपचार के लाभ पहुंचाए जाएं।

Previous
Next

Related Posts