Saturday, 29 August 2026

प्रोग्रेसिव राइटर्स क्लब द्वारा शरद पूर्णिमा पर 'गीत-चाँदनी' और डॉ. ताराप्रकाश जोशी स्मृति सम्मान-2024 समारोह का आयोजन 16 अक्टूबर को


प्रोग्रेसिव राइटर्स क्लब द्वारा शरद पूर्णिमा पर 'गीत-चाँदनी' और डॉ. ताराप्रकाश जोशी स्मृति सम्मान-2024 समारोह का आयोजन 16 अक्टूबर को

प्रोग्रेसिव राइटर्स क्लब एसोसिएशन द्वारा शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित 'गीत-चाँदनी' और डॉ. ताराप्रकाश जोशी स्मृति सम्मान समारोह-2024 का आयोजन 16 अक्टूबर शरद पूर्णिमा शाम 7:30 बजे होटल रीगल, डीसीएम, अजमेर रोड, जयपुर के लॉन में किया जाएगा। इस साहित्यिक कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिष्ठित साहित्यकारों के साथ-साथ प्रमुख अतिथियों का जमावड़ा होगा, जो समारोह की गरिमा को बढ़ाएंगे।

समारोह के मुख्य अतिथियों में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत, ज़िला कलक्टर जितेंद्र कुमार सोनी, विधायक गोपाल शर्मा, राजस्व मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजेश्वर सिंह , सीआईटीएलसी के पीठासीन अधिकारी राधामोहन चतुर्वेदी, वरिष्ठ आरएएस पंकज ओझा, और तरुण समाज के अध्यक्ष विशम्भर मोदी उपस्थित रहेंगे।

गीत-पाठ में बृजेश भट्ट (गाज़ियाबाद), ज्ञान प्रकाश 'आकुल' (लखीमपुर खीरी), बनवारी लाल 'ख़ामोश' (चूरू), निकुंज शर्मा (बृजधाम, गढ़मुक्तेश्वर), इति शिवहरे (औरैया), धनराज दाधीच (नागौर), और सपना सोनी (दौसा) जैसे प्रतिष्ठित रचनाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। साथ ही, चित्तौड़गढ़ के रमेश शर्मा कविता-सम्मेलन का संचालन करेंगे।

इस अवसर पर ज्ञान प्रकाश 'आकुल' को डॉ. ताराप्रकाश जोशी स्मृति सम्मान-2024 प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर खीर का वितरण भी किया जाएगा, जो शरद पूर्णिमा की पवित्रता को और बढ़ाएगा।

Previous
Next

Related Posts