Saturday, 29 August 2026

जयपुर में 3 बी ग्रोथ कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया उद्घाटन


जयपुर में 3 बी ग्रोथ कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया उद्घाटन

जयपुर में 3 बी ग्रोथ कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसका आयोजन ओपेश ग्रुप द्वारा किया गया है। इस कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया। उद्घाटन समारोह में मंत्री महोदय ने बिजनेस एंटरप्रेन्योर्स से राजस्थान में निवेश करने का आह्वान करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार बिजनेस के लिए एक बेहतर माहौल बना रही है और ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को बिजनेस के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

इस कार्यक्रम में देश-विदेश से 500 से अधिक बिजनेस टायकून्स और एंटरप्रेन्योर ने शिरकत की। यह ओपेश ग्रुप का पांचवां बड़ा आयोजन है, जिसमें इस बार अफ्रीकी देशों के डेलीगेट्स विशेष रूप से हिस्सा ले रहे हैं। वे अपने देशों में निवेश और बिजनेस के नए अवसरों के बारे में जानकारी साझा करेंगे। ओपेश ग्रुप के फाउंडर डॉ. ओपेश सिंह और को-फाउंडर मेघा नाथ ने इस कार्यक्रम को देश के प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बिजनेस इवेंट्स में से एक बताया।

नेशनल प्रेसिडेंट ऑर्गेनिक फार्मर एसोसिएशन ऑफ इंडिया, डॉ. अतुल गुप्ता ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में कॉंगो, चाड, लेसेटो, अंगोला, रवांडा, टोबो और नामीबिया के राजदूत विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने युवा पीढ़ी को नए बिजनेस अवसरों के बारे में जानकारी देने के साथ विभिन्न देशों में व्यापारिक संभावनाओं पर चर्चा की।

आयोजन में सौरभ प्रजापति ने बताया कि आने वाले तीन दिनों में इस इवेंट में कई नामचीन राजनीतिज्ञ और बिजनेस टायकून्स शामिल होंगे। इस इवेंट को बिजनेस क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलने और कई के लिए जीवन बदलने वाले अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts