



शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर जयपुर में 51 वी "गीत-चांदनी" 2024 आगामी 16 अक्टूबर 2024 को विशेष साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन होटल मीराज, डीसीएम, अजमेर रोड, जयपुर में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। "गीत-चांदनी" एक विशुद्ध गीत-पाठ का कार्यक्रम होगा, जिसमें साहित्यिक जगत के कई प्रतिष्ठित रचनाकार भाग लेंगे।
इस कार्यक्रम में बृजेश भट्ट, रमेश शर्मा, ज्ञान प्रकाश 'आकुल', बनवारीलाल खामोश, इति शिवहरे, धनराज दाधीच,निकुंज शर्मा और सुश्री सपना सोनी जैसे वरिष्ठ साहित्यकार अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में कुछ विशेष अतिथियों को भी आमंत्रित किया है, जो इस सांस्कृतिक और साहित्यिक आयोजन को और भी महत्वपूर्ण बनाएंगे।
इस आयोजन का उद्देश्य साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहन देना और साहित्य प्रेमियों को एक साथ लाना है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए साहित्य प्रेमियों से आग्रह किया गया है कि वे इस अवसर पर उपस्थित होकर इस साहित्यिक यात्रा का हिस्सा बनें और इसका आनंद लें।