



निर्वाचन आयोग ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की तिथियों की घोषणा के लिए 15 अक्टूबर, मंगलवार को दोपहर 3 बजे प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस प्रेस कांफ्रेंस में दोनों राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों के साथ-साथ देश में होने वाले उपचुनावों की तिथियों की भी घोषणा की जाएगी।
निर्वाचन आयोग मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने इस महत्वपूर्ण घोषणा के लिए मीडिया को निमंत्रण पत्र भेजा है। झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा के चुनावों का बेसब्री से इंतजार कर रहे राजनीतिक दल और मतदाता अब आयोग की घोषणा के बाद अपने अभियान की योजना बनाएंगे। यह चुनाव देश के राजनीतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं और इनकी घोषणा से चुनावी सरगर्मी बढ़ने की संभावना है।
