



राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग द्वारा 13 अक्टूबर, 2024 को जारी नगर निगम, परिषद, और पालिका में सहवृत्त सदस्यों की नियुक्ति का आदेश प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिया गया है। यह आदेश स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव कुमार पाल गौतम द्वारा जारी किया गया। इससे सहवृत्त पार्षदों के मनोनीत सदस्यों के बीच असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। आदेश के निरस्त होने के बाद पार्षदों के निवास पर चल रही बधाई और उत्सव की खुशियां अचानक समाप्त हो गईं। प्रदेशभर में 78 शहरी निकायों में 497 सहवृत्त सदस्यों की नियुक्ति की गई थी।