Saturday, 29 August 2026

जयपुर में बिजनेस पार्टनर द्वारा महिला से रेप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने का आरोप


जयपुर में बिजनेस पार्टनर द्वारा महिला से रेप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने का आरोप

जयपुर चित्रकूट थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने बिजनेस पार्टनर पर होटल में बंधक बनाकर रेप करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने चित्रकूट थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई, और मामले की जांच एसआई प्रियंका कर रही हैं।

पुलिस के अनुसार, बिंदायका निवासी 35 वर्षीय महिला फाइनेंस कंपनी में जॉब करती थी और अपने पति से अलग रहती थी। जॉब के दौरान उसकी मुलाकात पवन नामक व्यक्ति से हुई, जो फाइनेंस का काम करता था। पवन ने उसे बिजनेस पार्टनर बनाने का प्रस्ताव दिया, और इसके बाद दोनों ने मिलकर फाइनेंस का बिजनेस शुरू किया।

पीड़िता का आरोप है कि पवन ने मदद के बहाने उससे लाखों रुपये के गहने, कैश, और अन्य सामान भी ऐंठ लिया। अप्रैल 2023 में, पवन ने नशे की हालत में महिला को धावास रोड स्थित एक होटल में बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया और इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना लिए। इसके बाद वह वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा और रुपये मांगता रहा।

पीड़िता ने प्रताड़ना से परेशान होकर चित्रकूट थाने में पवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

Previous
Next

Related Posts