Saturday, 29 August 2026

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या


एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या

एनसीपी (अजित पवार गुट) के वरिष्ठ नेता और तीन बार विधायक रह चुके बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाबा सिद्दीकी पर उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के पास बांद्रा खेरवाड़ी सिग्नल पर हमला हुआ। उन्हें तीन गोलियां लगीं और लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र की राजनीति का बड़ा नाम माने जाते थे, और उनकी मौत से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।

इस घटना के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीमें जांच के लिए मौके पर पहुंचीं। बताया गया है कि हमलावरों ने छह राउंड फायरिंग की, जिसमें तीन गोलियां सिद्दीकी को लगीं। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस हत्या के बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, जो बाबा सिद्दीकी के करीबी दोस्त हैं, भी लीलावती अस्पताल पहुंचे।

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद शिवसेना (यूबीटी) ने राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। पार्टी प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि, “अगर मुंबई में पूर्व विधायक सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाएगी? गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।” दुबे ने कहा कि एकनाथ शिंदे और फडणवीस की सरकार में अपराधियों का डर खत्म हो गया है और यह महायुति सरकार की विफलता को दर्शाता है।

    Previous
    Next

    Related Posts