Saturday, 29 August 2026

अमिताभ बच्चन का 82 वां जन्मदिन: जलसा के बाहर फैंस से की मुलाकात, आभार व्यक्त किया


अमिताभ बच्चन का 82 वां जन्मदिन: जलसा के बाहर फैंस से की मुलाकात, आभार व्यक्त किया

मुंबई बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने 82वें जन्मदिन पर अपने घर 'जलसा' के बाहर आकर फैंस का आभार व्यक्त किया। बिग बी पीच कुर्ता और मल्टीकलर शॉल में नजर आए। उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर फैंस का अभिवादन किया और जन्मदिन पर मिले प्यार के लिए धन्यवाद कहा।

इस मौके पर जलसा के बाहर हजारों फैंस जमा हुए, जिनमें से कई अपने हाथों में बिग बी के बड़े-बड़े पोस्टर और फूल लेकर पहुंचे। 'बच्चन-बच्चन' की गूंज से माहौल गूंज उठा। फैंस ने अमिताभ बच्चन के लिए केक और उनकी फिल्मों के पोस्टर भी लाए थे, जिससे वहां का माहौल खास बन गया।

    Previous
    Next

    Related Posts