Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री शर्मा ने कैलादेवी मंदिर में किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना


मुख्यमंत्री शर्मा ने कैलादेवी मंदिर में किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को भरतपुर के प्रसिद्ध झील का बाड़ा स्थित कैलादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधिवत पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की। इस दौरान विधायक बहादुर सिंह कोली, स्थानीय जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री शर्मा के हैलीपेड पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कैलादेवी मंदिर में मुख्यमंत्री शर्मा के आगमन पर आमजन की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति देखी गई।

Previous
Next

Related Posts