



मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में सपरिवार माता दुर्गा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने हवन में आहूति दी और माता की आरती उतारी। मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा से प्रदेश के सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री शर्मा ने निज निवास पर भी अष्टमी पूजन के दौरान कन्या पूजन किया। उन्होंने कन्याओं को भोजन करवाया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
