Saturday, 29 August 2026

शुक्रवार को राजकीय अवकाश के बावजूद खुले रहेंगे उप पंजीयक कार्यालय, आमजन को मिलेगी सुविधा


शुक्रवार को राजकीय अवकाश के बावजूद खुले रहेंगे उप पंजीयक कार्यालय, आमजन को मिलेगी सुविधा

आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024 को राजकीय अवकाश होने के बावजूद सभी उप पंजीयक कार्यालय खुले रहेंगे। इस दौरान दस्तावेजों के पंजीयन सहित सभी राजकीय कार्य सामान्य कार्य दिवसों की तरह संपन्न होंगे।

उप महानिरीक्षक, मुद्रांक डॉ. गोरधन लाल शर्मा ने जानकारी दी कि कार्यालय महानिरीक्षक मुद्रांक एवं पंजीयन, अजमेर द्वारा जारी आदेशों के अनुसार उप पंजीयक कार्यालयों को शुक्रवार को राजकीय अवकाश के दिन भी खुला रखने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से आमजन को दस्तावेजों के पंजीयन और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए अवकाश के दिन अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

Previous
Next

Related Posts