Saturday, 29 August 2026

रबी फसल की बुआई से पहले कृषि विभाग का सघन गुण नियंत्रण अभियान, अनियमितता पर 506 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस


रबी फसल की बुआई से पहले कृषि विभाग का सघन गुण नियंत्रण अभियान, अनियमितता पर 506 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस

रबी फसल की बुआई से पहले किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक, बीज और कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने सघन गुण नियंत्रण अभियान शुरू किया। अभियान के तहत कृषि आदान विक्रेताओं, निर्माताओं और खुदरा व्यवसायियों पर निरीक्षण किया गया और अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की गई। आयुक्त कृषि सुश्री चिन्मयी गोपाल ने बताया कि इस एक दिवसीय अभियान में राज्यभर में 997 निरीक्षण किए गए, जिनमें 506 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, 49 विक्रेताओं के विक्रय पर रोक लगाई गई और 10 के प्राधिकार पत्र निलंबित किए गए।

इसके अतिरिक्त, डीग में बंसल खाद बीज भण्डार के सात अवैध गोदामों पर कार्रवाई करते हुए 3639 डीएपी, 7046 यूरिया, 540 एसएसपी और 20 जिंक सल्फेट के कट्टे जब्त किए गए। कृषि विभाग ने सभी जिला और खंड कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बिना प्राधिकार पत्र या विनिर्माण प्रमाण पत्र के किसी भी कृषि आदान की कालाबाजारी और जमाखोरी पर कड़ी नजर रखें।

सुश्री गोपाल ने बताया कि कृषि आदान की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नमूनों की जांच प्रक्रिया ‘RajAgriQC’ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन संचालित की जा रही है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे रबी सीजन में बीज, उर्वरक और कीटनाशक की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करें ताकि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो।

Previous
Next

Related Posts