



शासन सचिव, स्कूल शिक्षा कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में गुरुवार को शिक्षा संकुल में रीट (राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा) 2025 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि रीट परीक्षा की संभावित तिथि जनवरी 2025 के दूसरे पखवाड़े में होगी, जिससे अध्यापक लेवल-1 और लेवल-2 के लिए पात्रता का अवसर मिलेगा।
रीट परीक्षा की फीस पूर्ववत ही रखी जाएगी और परीक्षा आयोजन की नोडल एजेंसी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान अजमेर रहेगा। परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक अपडेट किए जाएंगे और उम्मीदवारों के लिए 5वें विकल्प को भी परीक्षा में शामिल किया जाएगा।
बैठक में माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी, प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव कैलाश चन्द शर्मा और संयुक्त शासन सचिव शिक्षा संजय माथुर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।