Saturday, 29 August 2026

सेवा भारती द्वारा शारदीय नवरात्रा पर कन्या पूजन, उपहार भेंट कर समाज में समरसता का संदेश


सेवा भारती द्वारा शारदीय नवरात्रा पर कन्या पूजन, उपहार भेंट कर समाज में समरसता का संदेश

टोंक सेवा भारती समिति टोंक ने शारदीय नवरात्रा के पावन अवसर पर कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सुभाष बाजार के दवाई वालों के नोहरा में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न बस्तियों से आमंत्रित कन्याओं का पूजन किया गया और उन्हें भोजन कराकर उपहार भेंट किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ रामद्वारा के संत कोमलराज जी महाराज, अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, मणिकांत गर्ग, और मंत्री रोहिताश कुमावत की उपस्थिति में हुआ। पंडित पवन सागर ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माँ दुर्गा और भारत माता का पूजन करवाया, जिससे पूरे आयोजन को भक्तिमय माहौल मिला। नगर अध्यक्ष रामकिशन काहल्या ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार और फल भेंट किए और मातारानी की प्रसादी ग्रहण की।

इस आयोजन में सामाजिक समरसता का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समिति के संरक्षक गोविंद शरण गुप्ता, उपाध्यक्ष लड्डू किराड़, शिवराज कुर्मी, दिनेश कुमार मंगल, सह-मंत्री अशोक छानीवाल, हरवंश शर्मा, बालकिशन अग्रवाल, शिक्षा आयाम प्रमुख सीताराम साहु, स्वास्थ्य आयाम प्रमुख डॉ. प्रदीप गहलोत, और अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सेवा भारती के कार्यों की सराहना करते हुए समाज के कई महत्वपूर्ण लोगों ने नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन के महत्व पर भी प्रकाश डाला और सामूहिक रूप से समाज में समरसता और एकता का संदेश दिया।

Previous
Next

Related Posts