



हरिद्वार गंगा महासभा द्वारा हरकीपौड़ी पर दिव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें पुष्कर से पधारे पंडित चन्द्र शेखर गौड़ का विशेष सम्मान किया गया। महासभा के पदाधिकारियों ने पंडित चन्द्र शेखर गौड़ को रुद्राक्ष माला, दुपट्टा और पवित्र पुस्तक देकर आदरपूर्वक समानित किया। इस सम्मान समारोह में पंडित अवधेश कौशिक और पंडित अनुराग वशिष्ठ सहित अन्य संत-महात्माओं ने भाग लिया और इस आयोजन को सफल बनाया।

इस अवसर पर अजमेर से समाजसेवी विकास चन्द्र खटाणा, राजेश खटाणा, विनित पराशर भी उपस्थित रहे। संत अवधेश कौशिक के सानिध्य में यह आयोजन सम्पन्न हुआ। संतों ने गंगा महासभा के कार्यों की सराहना की और गंगा महासभा के पदाधिकारियों को पुष्कर आने का निमंत्रण भी दिया।
इसके अलावा, हरकीपौड़ी पर भविष्य में एक और भव्य दिव्य महाआरती का आयोजन करने की मंशा भी प्रकट की गई, जिसमें और अधिक श्रद्धालुओं और संतों की भागीदारी होगी।