Saturday, 29 August 2026

जयपुर के सरकारी स्कूल में बच्चों से शिक्षक के पैर दबवाने का वीडियो वायरल, शिक्षकों में आक्रोश


जयपुर के सरकारी स्कूल में बच्चों से शिक्षक के पैर दबवाने का वीडियो वायरल, शिक्षकों में आक्रोश

जयपुर शहर के करतारपुरा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कक्षा में शिक्षिका लेटी हुई नजर आ रही हैं, और चौथी क्लास के बच्चे उनके पैरों पर खड़े होकर दबा रहे हैं। इस वीडियो को लेकर सरकारी स्कूलों की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं, और कई शिक्षकों ने इस घटना पर नाराजगी व्यक्त की है।

इस वीडियो के वायरल होने पर स्कूल की प्रधानाध्यापक अंजू चौधरी ने कहा कि उन्होंने भी यह वीडियो देखा है, लेकिन यह वीडियो कब का है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि संभवतः शिक्षिका की तबीयत खराब होने के कारण बच्चों से पैर दबाने का आग्रह किया गया होगा, लेकिन इस घटना की सच्चाई की जांच की जाएगी।

घटना को लेकर स्कूल के प्रशासन और शिक्षा विभाग ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन इस मामले ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के आचरण और बच्चों के प्रति संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Previous
Next

Related Posts