



अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट 10 अक्टूबर गुरुवारको अजमेर दौरे पर रहेंगे।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय जैन ने जानकारी दी कि पायलट दोपहर 1.30 बजे अजमेर के सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ता उनका गर्मजोशी से स्वागत करेंगे। पायलट इस दौरान शहर के वरिष्ठ कांग्रेसजन, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों, विभिन्न विभागों के अध्यक्षों और पार्षदों के साथ संवाद करेंगे।
इस दौरे में पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिल रहा है, और पायलट का दौरा आगामी चुनावों की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पायलट का यह दौरा न केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएगा बल्कि पार्टी की आगामी रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी।