Saturday, 29 August 2026

राइजिंग राजस्थान समिट से प्रदेश में निवेश का नया वातावरण, प्रवासी उद्यमियों में मातृभूमि से जुड़ने का जोश: घनश्याम ओझा


राइजिंग राजस्थान समिट से प्रदेश में निवेश का नया वातावरण, प्रवासी उद्यमियों में मातृभूमि से जुड़ने का जोश: घनश्याम ओझा

दिसंबर में होने वाले राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट से राजस्थान में निवेश का माहौल बनता नजर आ रहा है। इस आयोजन से न केवल विदेशी कंपनियां बल्कि प्रवासी राजस्थानी भी अपनी मातृभूमि में निवेश के लिए प्रेरित हो रहे हैं। इस समिट से रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे और उद्योगों का विस्तार होगा। यह जानकारी लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने जयपुर के सेवा सदन में आयोजित राज्य स्तरीय मंथन बैठक के दौरान दी।

लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्षओझा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए प्रयासों से इस बार निवेश धरातल पर दिखेगा। राज्य सरकार ने लघु उद्योग भारती को इस समिट के अंतिम दिन 11 दिसंबर को एमएसएमई कॉन्क्लेव आयोजित करने की जिम्मेदारी दी है। यह कॉन्क्लेव लघु उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। इस आयोजन के लिए महेंद्र मिश्रा को संयोजक नियुक्त किया गया है।

बैठक में यह भी बताया गया कि इटली में आयोजित स्टोन फेयर में लघु उद्योग भारती की उपस्थिति ने विदेशी निवेशकों को राजस्थान की ओर आकर्षित किया। इस कॉन्क्लेव में प्रदेश भर से 5,000 से अधिक उद्यमियों की सहभागिता की उम्मीद है। बैठक के बाद एलयूबी टीम ने उद्योग भवन में प्रिंसिपल सेक्रेटरी अजिताभ शर्मा से एमएसएमई कॉन्क्लेव पर चर्चा की।

उन्होंने इस एमएसएमई कॉन्क्लेव के संयोजक के तौर पर लघु उद्योग भारती के प्रदेश संयुक्त महासचिव और जेसीआरडीसी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक महेंद्र मिश्रा के नाम की घोषणा की। एलयूबी राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक ने बताया कि सितम्बर महीने के अंतिम सप्ताह में इटली में आयोजित विश्वस्तरीय स्टोन फेयर में लघु उद्योग भारती की स्टॉल लगाई गई जिसके माध्यम से इटली और वहां भाग ले रही कई विदेशी कंपनियों को भी राजस्थान में निवेश के लिए आमंत्रित किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड़ ने बताया कि प्रदेश भर से 5 हजार से अधिक एमएसएमई सेक्टर में कार्यरत उद्यमी इस कॉन्क्लेव में सहभागिता करेंगे। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सीए योगेश गौतम, प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण जाजोदिया, जयपुर प्रांत अध्यक्ष सुधीर कुमार गर्ग, चित्तौड़ प्रांत अध्यक्ष पवन गोयल, जोधपुर प्रांत अध्यक्ष महावीर चोपड़ा, उपाध्यक्ष महेंद्र खुराना और श्रीमती अंजू सिंह, जयपुर प्रांत महामंत्री सुनीता शर्मा, प्रसिद्ध उद्यमी विनोद गुप्ता, नवल बगड़िया, सुधीर गाड़िया, राजेश शर्मा एवं हनुमान अग्रवाल सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं उद्यमीगण उपस्थित रहे। इस विशेष मंथन बैठक का संचालन प्रदेश संयुक्त महासचिव  महेंद्र मिश्रा ने किया।

Previous
Next

Related Posts