Saturday, 29 August 2026

स्वतंत्र पत्रकारों के अधिस्वीकरण नियमों में राहत, आयु और अनुभव सीमा में छूट की अधिसूचना जारी


 स्वतंत्र पत्रकारों के अधिस्वीकरण नियमों में राहत, आयु और अनुभव सीमा में छूट की अधिसूचना जारी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा पत्रकारों के कल्याण और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार ने स्वतंत्र पत्रकारों के लिए अधिस्वीकरण नियमों में महत्वपूर्ण छूट की अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के तहत, स्वतंत्र पत्रकारों की अधिस्वीकरण पात्रता के लिए आयु और अनुभव में ढील दी गई है, जिससे राज्य में अधिक पत्रकारों को अधिस्वीकरण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

राजस्थान प्रेस प्रतिनिधि अधिस्वीकरण नियम 1995 में संशोधन करते हुए, राज्य सरकार ने अब स्वतंत्र पत्रकारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा को 50 से घटाकर 45 वर्ष कर दिया है और अनुभव की पात्रता को 25 से घटाकर 15 वर्ष कर दिया है। बजट घोषणा 2024-25 के दौरान राज्य सरकार ने पत्रकारों के हित में इस छूट का वादा किया था, जिसे आज लागू कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की इस पहल से राज्य के स्वतंत्र पत्रकारों को सरकारी अधिस्वीकरण प्राप्त करने में अधिक सुलभता मिलेगी, जो उनके करियर और सामाजिक सुरक्षा में सहायक साबित होगी।

Previous
Next

Related Posts