Saturday, 29 August 2026

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीकर में विशेष आयोजन, जिला कलेक्टर ने नवजात बच्चियों का किया अभिनंदन


अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीकर में विशेष आयोजन, जिला कलेक्टर ने नवजात बच्चियों का किया अभिनंदन

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीकर के जनाना अस्पताल में बुधवार को महिला अधिकारिता विभाग द्वारा बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने छोटी बच्चियों के साथ केक काटा और नवजात बच्चियों की माताओं को उपहार भेंट किए। उन्होंने नव प्रसूताओं से अस्पताल की सुविधाओं पर चर्चा की और प्रभारी अधिकारी को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। कलेक्टर ने कहा कि बेटियां देश का भविष्य हैं, और उनके जन्म पर हमें गर्व से उनका स्वागत करना चाहिए। कार्यक्रम में विभाग के अधिकारी और अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहे।

    Previous
    Next

    Related Posts