



राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती-2021 में डमी कैंडिडेट के रूप में परीक्षा देने वाली वर्षा बिश्नोई को सोमवार को पुलिस ने कोटा से गिरफ्तार कर लिया। जोधपुर रेंज की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। वर्षा काफी समय से फरार चल रही थी और स्टूडेंट के रूप में छिपी हुई थी। अब विशेष ऑपरेशन ग्रुप (SOG) वर्षा से पूछताछ करेगी। वर्षा, जालोर के सांचौर के सरनाऊ गांव की निवासी हैं और पहले जोधपुर में सरकारी टीचर के पद पर नियुक्त थीं।
डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने के आरोप: एसओजी के सूत्रों के अनुसार, वर्षा बिश्नोई ने इंदुबाला और भगवती नामक अभ्यर्थियों के बदले परीक्षा में बैठने के लिए 15-15 लाख रुपए लिए थे। वर्षा ने इन दोनों के एडमिट कार्ड पर अपनी फोटो लगाई थी और 13 सितंबर 2021 को जयपुर के झोटवाड़ा के सिद्धार्थ पब्लिक सेकेंडरी स्कूल में डमी अभ्यर्थी के रूप में परीक्षा दी थी।