



जयपुर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज में 5 अक्टूबर को ऑपरेशन थियेटर (ओटी) में एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर की कार्डियक अरेस्ट (हार्ट अटैक) से मौत हो गई। डॉ. गरीमा, जो एनिस्थिसिया डिपार्टमेंट में कार्यरत थीं, को हार्ट अटैक उस समय आया जब वह ओटी के वॉशरूम में थीं। अचानक बेहोश होकर गिरने के बाद उन्हें सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की गई, लेकिन सभी प्रयास विफल रहे।
सूत्रों के अनुसार डॉ. गरीमा नियमित रूप से कार्डियक ऑपरेशनों में एनिस्थिसिया और सीपीआर देने का काम करती थीं। घटना के बाद हॉस्पिटल प्रशासन की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस घटना से मेडिकल कॉलेज के पूरे स्टाफ में शोक की लहर है।