Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा नेताओं के आरोपों पर किया तीखा पलटवार: पूछा- किसे दी जा रही है क्लीन चिट ?


कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा नेताओं के आरोपों पर किया तीखा पलटवार: पूछा- किसे दी जा रही है क्लीन चिट ?

कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने हाल ही में रशियन विवाद पर किए गए अपने सोशल मीडिया पोस्ट और भाजपा नेताओं के आरोपों का जवाब देते हुए तीखा पलटवार किया है। श्रीनेत ने बिना किसी का नाम लिए अपनी टिप्पणी दी थी, लेकिन इसे लेकर भाजपा में हड़कंप मच गया। श्रीनेत ने कहा कि उन्होंने केवल चार शब्द लिखे थे, जिसमें किसी का नाम नहीं था, लेकिन फिर भी भाजपा इस मुद्दे पर सफाई दे रही है।

श्रीनेत ने कहा, "यह कौन सा उड़ता तीर है जो भाजपा पकड़ रही है ? मैंने किसी का नाम नहीं लिया तो क्लीन चिट किसे दी जा रही है? क्या यह चोर की दाढ़ी में तिनका नहीं है?" उन्होंने कहा कि वह रशियन-यूक्रेन युद्ध, दिल्ली के माहौल और जयपुर-दिल्ली के संदर्भ में अपनी टिप्पणी लिखी थी।

भाजपा नेता मदन राठौड़ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, "जब मैंने आरोप ही नहीं लगाया तो सफाई क्यों दी जा रही है? चार शब्द लिखने से क्यों बीजेपी में हड़कंप मच गया?"

Previous
Next

Related Posts