Saturday, 29 August 2026

आयुष मंत्रालय के 100 दिनों की जन स्वास्थ्य पहल: राजस्थान में 8,000 से अधिक और देशभर में 7 लाख लाभान्वित


आयुष मंत्रालय के 100 दिनों की जन स्वास्थ्य पहल: राजस्थान में 8,000 से अधिक और देशभर में 7 लाख लाभान्वित

जयपुर आयुष मंत्रालय ने केंद्र सरकार के पहले 100 दिनों में जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय पहल की हैं। केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (सीसीआरएच) के तहत विभिन्न जन स्वास्थ्य कार्यक्रमों से राजस्थान में 8,000 से अधिक लोग और देशभर में 7 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हुए। सीआरआईएच जयपुर की प्रभारी अधिकारी, डॉ. निधि महाजन, ने बताया कि 100 दिनों में देशभर में बुजुर्ग नागरिकों के लिए 14,692 और राजस्थान में 210 आयुष शिविरों का आयोजन हुआ, जिसमें कई जन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।

प्रमुख पहल और उपलब्धियां:

स्वास्थ्य शिविर और जनसेवा: सीआरआईएच के तहत 8,000 रोगियों को ओपीडी, त्वचा रोग, मातृ और शिशु सेवाओं के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ। वैश्विक सहयोग: विश्व स्वास्थ्य संगठन और अन्य देशों के साथ सहयोग, आयुर्वेद को सशक्त करने के लिए समझौते। लाइफ स्टाइल प्रोग्राम: जयपुर में 10 कॉलोनियों में आयुर्वेद आधारित जीवन शैली जागरूकता अभियान।

Previous
Next

Related Posts