Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के आरोपों का दिया जवाब, कहा- "उनकी सरकार सर्कस करती थी, जिसे वे भूल नहीं पा रहे"


मुख्यमंत्री शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के आरोपों का दिया जवाब, कहा- "उनकी सरकार सर्कस करती थी, जिसे वे भूल नहीं पा रहे"

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में जयपुर की पहली टाइगर सफारी का उद्घाटन किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। भजनलाल शर्मा ने कहा, "पूर्व सरकार सर्कस करती थी, और अब वे अपनी असफलताओं को भूल नहीं पा रहे हैं।" उन्होंने गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार केवल जनता को गुमराह करने में लगी रही थी, जबकि हमारी सरकार ने विकास को प्राथमिकता दी है।

मुख्यमंत्री शर्मा ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने अल्प समय में ही प्रदेश को विकास की राह पर लाने का काम किया है। टाइगर सफारी के उद्घाटन को जयपुर के लिए नई सौगात बताते हुए उन्होंने कहा कि यह न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा बल्कि स्थानीय व्यापारियों और होटल इंडस्ट्री को भी आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगा।
जयपुर में पहली टाइगर सफारी की शुरुआत से पर्यटकों को नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में वन्य जीवन के रोमांच का अनुभव होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यटन क्षेत्र में नवाचार और विकास का वादा करते हुए कहा कि उनकी सरकार राज्य के प्राकृतिक संसाधनों और पर्यटन स्थलों के संरक्षण के लिए समर्पित है।

Previous
Next

Related Posts