Saturday, 29 August 2026

जयपुर में स्पा सेंटर की आड़ में विदेशी युवतियों से चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया खुलासा


जयपुर में स्पा सेंटर की आड़ में विदेशी युवतियों से चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया खुलासा

जयपुर के जवाहर सर्किल स्थित होटल केजी रेजीडेंसी के ब्लैक आउट स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में देह व्यापार का रैकेट संचालित होने का मामला सामने आया है। पुलिस की स्पेशल टीम ने स्पा सेंटर पर छापा मारकर थाईलैंड की 5 युवतियों सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी (ईस्ट) तेजस्वनी गौतम ने बताया कि एक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बोगस ग्राहक भेजकर रैकेट का भंडाफोड़ किया। बोगस ग्राहक द्वारा सौदा तय होते ही टीम को मिस्ड कॉल कर इशारा किया गया, जिससे पुलिस ने मौके पर रेड डाल दी। जांच के दौरान स्पा सेंटर के अलग-अलग कमरों में विदेशी युवतियों और ग्राहकों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया।

पुलिस ने पुष्पेन्द्र शर्मा , सवाई माधोपुर,यशवंत सिंह , चुरू, हेमंत , टोंक थाईलैंड की 5 युवतियाँ को गिरफ्तार किया। पुलिस  गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर सेक्स रैकेट से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Previous
Next

Related Posts