Saturday, 29 August 2026

जयपुर में पहली टाइगर सफारी का उद्घाटन मुख्यमंत्री शर्मा और वन राज्य मंत्री संजय शर्मा और स्वायत शासन राज्य मंत्री जबर सिंह खर्रा ने किया


जयपुर में पहली टाइगर सफारी का उद्घाटन मुख्यमंत्री शर्मा और वन राज्य मंत्री संजय शर्मा और स्वायत शासन राज्य मंत्री जबर सिंह खर्रा ने किया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को नाहरगढ़ जैविक उद्यान में टाइगर सफारी का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने दो बाघ शावकों का नामकरण भी किया। नर बाघ शावक का नाम ‘भीम’ और मादा बाघ शावक का नाम ‘स्कंदी’ रखा गया। इस सफारी के जरिए प्रदेश में वन्यजीव प्रेमियों को टाइगर सफारी का आनंद उठाने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए वन्यजीव संरक्षण की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों से प्रदेश में बाघों की संख्या में वृद्धि हो रही है, और अब राजस्थान में लगभग 130 बाघ हैं। टाइगर सफारी का यह प्रोजेक्ट 453 लाख रुपये की लागत से 30 हेक्टेयर भूमि में विकसित किया गया है, जिसमें 7 किलोमीटर लंबा सफारी ट्रैक बनाया गया है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में ‘हरियालो मिशन’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे वृक्षारोपण अभियानों का जिक्र किया और कहा कि राज्य सरकार अगले पांच वर्षों में हर साल 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखे हुए है।

समारोह में नगरीय विकास राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा, जयपुर नगर निगम हेरिटेज की महापौर कुसुम यादव समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में नागपुर से एक बाघ और बाघिन को लाकर सफारी में छोड़ा गया है। जल्द ही एक और जोड़ा भी यहां जोड़ा जाएगा। टाइगर सफारी के लिए प्रति व्यक्ति टिकट शुल्क 200 रुपए प्रस्तावित किया गया है, जो स्वीकृति के बाद लागू हो जाएगा।

जयपुर में वाइल्डलाइफ वीक के दौरान शुरू हो रही इस टाइगर सफारी से पर्यटकों को नया डेस्टिनेशन मिलने के साथ स्थानीय व्यापारियों और होटल इंडस्ट्री को भी लाभ होगा। भवानी सिंह, होटल इंडस्ट्री के एक प्रतिनिधि ने कहा कि त्योहारी और पर्यटन सीजन में जयपुर आने वाले सैलानियों को नया आकर्षण मिलेगा और इससे सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा।

टाइगर सफारी को साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है, जिसमें 8-शेप के दो सफारी ट्रैक, फेंसिंग, आउटर ट्रैक, गार्ड रूम, 10 शेल्टर और वाटर पॉइंट्स शामिल हैं। पर्यटक 4 विशेष गाड़ियों में सफारी का आनंद ले सकेंगे और बाघों का दीदार कर सकेंगे।

Previous
Next

Related Posts