Saturday, 29 August 2026

रामलीला और गरबा रास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने उपस्थिति दर्ज करवाई


रामलीला और गरबा रास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने उपस्थिति दर्ज करवाई

अजमेर नगर निगम द्वारा आयोजित रामलीला और गरबा रास कार्यक्रम में रविवार को मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। राठौड़ ने जवाहर रंग मंच पर भगवान श्री राम की आरती उतारकर रामलीला में भाग लिया। वहीं आजाद पार्क में आयोजित गरबा महोत्सव में उन्होंने माता की आरती की और सभी के साथ आशीर्वाद लिया।

जवाहर रंग मंच और गरबा महोत्सव में डिप्टी मेयर नीरज जैन, नरेश सत्यावना, भारती श्री वास्तव सहित अन्य पार्षदों ने राठौड़ का गर्मजोशी से दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पार्षद नोरत गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, वाहिद मोहम्मद, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक, मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, आरिफ खान, निर्मल पारीक, विश्वेष पारीक, विकास चौहान, सम्राट खान, विश्राम चौधरी और राजेश गुर्जर आदि गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Previous
Next

Related Posts