Saturday, 29 August 2026

मुरलीपुरा में घोषवादन के साथ निकला आरएसएस का पथ संचलन


मुरलीपुरा में घोषवादन के साथ निकला आरएसएस का पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विद्याधर भाग के विजयनगर शाखा का विद्यार्थी पथ संचलन रविवार शाम मुरलीपुरा के शहीद हिम्मत सिंह पार्क केशव शाखा संघ स्थान से प्रारंभ हुआ। घोषवादन के साथ निकले इस पथ संचलन में सौ से अधिक युवा, किशोर, और बाल स्वयंसेवक शामिल हुए। स्वयंसेवकों ने प्रणव, आनक, शंख, वेणु, और झल्लरी जैसे पारंपरिक वाद्ययंत्रों का प्रयोग कर सामूहिक स्वर में किरण और श्री राम रचना का प्रदर्शन किया। जगह-जगह विभिन्न समाजों और संस्थाओं ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया।

इससे पूर्व, संघ स्थान पर महानगर विद्यार्थी कार्यवाह रूप सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन समाज में शक्ति जागरण का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजन से समाज में ऊर्जा और समरसता का संचार होता है। उन्होंने बताया कि संघ का उद्देश्य सद्भाव, संस्कार, और सामूहिकता के गुणों का विकास करना है, जिससे गुण सम्पन्न व्यक्तियों का निर्माण हो। संघ की स्थापना के बारे में जानकारी देते हुए रूप सिंह ने बताया कि संघ संस्थापक ने 1925 में इसे इसी उद्देश्य से प्रारंभ किया था। इस अवसर पर उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प दिलाया।

इस मौके पर नगर सह कार्यवाह हर्ष कुमार, महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख हर्ष शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Previous
Next

Related Posts