Saturday, 29 August 2026

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने मानसरोवर में लूट की योजना बना रहे दो बदमाशों को अवैध हथियारों सहित पकड़ा


एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने मानसरोवर में लूट की योजना बना रहे दो बदमाशों को अवैध हथियारों सहित पकड़ा

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने जयपुर के मानसरोवर इलाके में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आदतन बदमाशों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। यह दोनों बदमाश महिमा सर्किल स्थित एक चाय की थड़ी पर बैठकर लूट की योजना बना रहे थे। एजीटीएफ की टीम ने उनके पास से एक अवैध देशी पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, दिनेश एमएन ने बताया कि गैंगस्टर, तस्करों, और वांछित बदमाशों की धरपकड़ के लिए डीआईजी योगेश यादव के निर्देशन में यह ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन में एजीटीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से बदमाशों को घेरकर पकड़ा।

बदमाशों की पहचान सीताराम गुर्जर उर्फ सीकू (23) निवासी खेड़ा हीरावास, नागौर और रामकुमार सुधार उर्फ रामकिशन (18) निवासी जगदेवरा, बीकानेर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान सीताराम के पास से एक लोडेड पिस्टल मिली, जिसमें तीन कारतूस थे, जबकि रामकुमार के पास से सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इन हथियारों को बदमाशों ने नागौर के हरीश चौधरी नामक अवैध हथियार तस्कर से लूटपाट की योजना के तहत लिया था। मानसरोवर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इस कार्रवाई में एजीटीएफ के हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, महावीर सिंह, और अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने बदमाशों की सूचना इकट्ठी की और उन्हें दबोचने में अहम योगदान दिया।

Previous
Next

Related Posts