Saturday, 29 August 2026

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त सचिव रूत्विक मकवाना और पूनम पासवान 7 अक्टूबर को करेंगे जयपुर दौरा


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त सचिव रूत्विक मकवाना और पूनम पासवान 7 अक्टूबर को करेंगे जयपुर दौरा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त सचिव और राजस्थान के सह प्रभारी रूत्विक मकवाना और श्रीमती पूनम पासवान 7 अक्टूबर, 2024 को प्रदेश दौरे पर जयपुर आएंगे। सुबह 11:00 बजे वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से शिष्टाचार भेंट करेंगे।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि यह मुलाकात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा के लिए होगी। इसके बाद दोपहर 3:00 बजे वे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्म्स विभाग की बैठक में भी हिस्सा लेंगे, जो कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा गांधी भवन, स्टेशन रोड, जयपुर में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी उपस्थित रहेंगे।

Previous
Next

Related Posts