



जयपुर – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में आयोजित भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ की बैठक में भाग लेकर कर्मठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान 2024 की वर्तमान प्रगति, आगामी योजनाओं, और "Rising Rajasthan" ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट 2024 के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में "आपणो अग्रणी राजस्थान" के संकल्प को साकार करने के लिए पूर्ण रूप से संकल्पित है। उन्होंने जोर दिया कि संगठन का मुख्य लक्ष्य सशक्त भाजपा, समृद्ध राजस्थान और विकसित भारत है। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया और इसे सफल बनाने के लिए आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की।
बैठक में भाजपा प्रदेश सहप्रभारी श्रीमती विजया राहटकर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और अन्य संगठन पदाधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री शर्मा ने "Rising Rajasthan" समिट के महत्व पर भी प्रकाश डाला और कहा कि यह राज्य के आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण कदम होगा, जो राजस्थान को निवेश के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।