



अजमेर – पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने शनिवार को अग्रवाल पाठशाला भवन में आयोजित नौ दिवसीय श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के समापन कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने श्री अग्रसेन महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने राठौड़ का माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम में अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक अशोक पंसारी, अग्रवाल पाठशाला सभा के अध्यक्ष शंकर लाल बंसल, सीताराम गोयल, गोपाल गोयल, प्रेम प्रकाश अग्रवाल सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। धर्मेंद्र राठौड़ ने समाज के प्रमुख पदाधिकारियों का मोतियों की माला पहनाकर अभिनंदन किया और नौ दिवसीय महोत्सव के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
राठौड़ जयपुर से सीधे होटल खादिम पहुंचे, जहां पार्षद नोरत गुर्जर, शहर कांग्रेस महासचिव गुलाम मुस्तफा, ब्लॉक अध्यक्ष वाहिद मोहम्मद और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।