Saturday, 29 August 2026

जयपुर के श्याम नगर में हुक्का-बार पर पुलिस की छापेमारी, 25 लोग गिरफ्तार, बड़ी संख्या में सामान जब्त


जयपुर के श्याम नगर में हुक्का-बार पर पुलिस की छापेमारी, 25 लोग गिरफ्तार, बड़ी संख्या में सामान जब्त

जयपुर – श्याम नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार रात को अजमेर रोड पर स्थित वेलेंसिटया कैफे में चल रहे अवैध हुक्का-बार पर छापेमारी की। पुलिस ने इस दौरान कैफे में हुक्का पीकर नशा करते हुए मैनेजर सहित 25 लोगों को गिरफ्तार किया। हुक्का-बार में नशा करने के लिए 600 रुपये फीस ली जा रही थी।

थाना अधिकारी दलवीर सिंह फौजदार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रात करीब 11 बजे कैफे में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान 21 हुक्के, 50 पाइप और कई प्रकार के फ्लेवर के बॉक्स जब्त किए गए हैं। पुलिस ने हुक्का-बार का संचालन कर रहे मैनेजर तरुण शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में पता चला कि कैफे में आने वाले लोगों से नशा करने के लिए प्रति व्यक्ति 600 रुपये वसूले जा रहे थे। नशा करते हुए पकड़े गए 24 लोगों पर कोटपा एक्ट के तहत चालान किया गया। पुलिस की कार्रवाई रात 1:30 बजे तक चली, जिसमें बड़ी संख्या में हुक्का-बार का सामान जब्त किया गया।

Previous
Next

Related Posts