Saturday, 05 October 2024

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की हरियाणा चुनाव में एंट्री, कांग्रेस के वोट बैंक में बढ़त


नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की हरियाणा चुनाव में एंट्री, कांग्रेस के वोट बैंक में बढ़त

हरियाणा चुनाव में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की सक्रिय एंट्री के बाद कांग्रेस पार्टी के वोट बैंक में इजाफा देखा जा रहा है। जूली की सियासी रणनीति ने कांग्रेस प्रत्याशियों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। महेंद्रगढ़ की धरती पर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की विजय संकल्प यात्रा में जूली ने राहुल गांधी से हाथ मिलाकर उनका जोरदार स्वागत किया और हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाने के लिए विचार-विमर्श किया।

टीकाराम जूली ने कहा कि यह चुनाव हरियाणा प्रदेश में सकारात्मक बदलाव लाएगा और आम जनता के लिए उन्नति के नए मार्ग खोलेगा। उन्होंने पिछले 10 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा किए गए वादों को सिर्फ़ सब्जबाग बताया और कहा कि इस बार आम जनता ही भाजपा की राजनीति को ध्वस्त कर कांग्रेस पार्टी का झंडा बुलंद करेगी। उन्होंने भाजपा सरकार को लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी करार देते हुए कहा कि हरियाणा की उन्नति के लिए भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकना जरूरी है।

पीसीसी चीफ डोटासरा का जोरदार स्वागत
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधायक हकीम अली ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान सीकर से रेवाड़ी जाते समय नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के पैतृक गांव काठुवास में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जूली के नेतृत्व में उनके आवास पर डोटासरा का जोरदार स्वागत किया गया।

Previous
Next

Related Posts