Saturday, 29 August 2026

नागार्जुन ने तेलंगाना मंत्री कोंडा सुरेखा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया, सामंथा से माफी मांगी


नागार्जुन ने तेलंगाना मंत्री कोंडा सुरेखा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया, सामंथा से माफी मांगी

साउथ के मशहूर अभिनेता नागार्जुन ने गुरुवार, 3 अक्टूबर को तेलंगाना की मंत्री कोंडा सुरेखा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया। यह मामला सुरेखा द्वारा नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु के तलाक पर दिए गए बयान से जुड़ा है। मंत्री सुरेखा ने सार्वजनिक रूप से नागा चैतन्य और सामंथा के तलाक पर टिप्पणी की थी, जिससे विवाद बढ़ गया।

नागार्जुन से जब मीडिया ने कानूनी कार्रवाई के बारे में पूछा, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि वे 100% कानूनी कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा, "हम इसे यूं ही नहीं जाने देंगे।"

विवाद बढ़ने के बाद मंत्री कोंडा सुरेखा ने सामंथा से माफी मांग ली। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "मैंने एक नेता के महिलाओं को अपमानित करने पर सवाल उठाते हुए कमेंट किया था। सामंथा, यह बयान आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं था।"



    Previous
    Next

    Related Posts