Saturday, 29 August 2026

आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता के पिता का निधन, आमिर और उनकी मां रीना के घर पहुंचे


आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता के पिता का निधन, आमिर और उनकी मां रीना के घर पहुंचे

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता के पिता का बुधवार को निधन हो गया। हालांकि, उनके निधन की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। इस दुखद मौके पर आमिर खान और उनकी मां जीनत हुसैन रीना दत्ता के घर पहुंचे, जहां दोनों अलग-अलग कारों से आए।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आमिर की मां जीनत हुसैन को कुछ लोगों की मदद से रीना के घर की बिल्डिंग में प्रवेश करते हुए देखा जा सकता है। आमिर खान और रीना दत्ता का रिश्ता भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन वे मुश्किल घड़ी में एक-दूसरे के परिवार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

    Previous
    Next

    Related Posts