Saturday, 29 August 2026

प्रोफेसर बिन्दु जैन ने राजस्थान विश्वविद्यालय के व्यावसायिक प्रशासन विभाग की विभागाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया


प्रोफेसर बिन्दु जैन ने राजस्थान विश्वविद्यालय के व्यावसायिक प्रशासन विभाग की विभागाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया

प्रोफेसर बिन्दु जैन ने राजस्थान विश्वविद्यालय के व्यावसायिक प्रशासन विभाग की विभागाध्यक्ष के रूप में गुरुवार को कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने यह जिम्मेदारी प्रोफेसर प्रदीप शर्मा के सफलतापूर्वक कार्यकाल पूर्ण करने के उपरांत संभाली। इस अवसर पर विभाग के सभी शिक्षक, छात्र और शोधार्थी उपस्थित थे, जिन्होंने प्रोफेसर बिन्दु जैन को शुभकामनाएं दीं।

प्रोफेसर बिन्दु जैन इससे पहले कई महत्वपूर्ण नेतृत्वकारी भूमिकाओं का निर्वहन कर चुकी हैं। वे राजस्थान विश्वविद्यालय में महिला अध्ययन केंद्र की निदेशक, यूनिवर्सिटी महारानी कॉलेज, जयपुर की प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पद पर रह चुकी हैं। इसके अलावा, उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (RUTA) की उपाध्यक्ष के रूप में भी सेवाएं दी हैं।

Previous
Next

Related Posts