



अदाणी ग्रुप और गूगल ने गुरुवार को रिन्यूएबल एनर्जी में साझेदारी की घोषणा की, जिसका उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा की आपूर्ति को बढ़ावा देना और सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करना है। इस साझेदारी के तहत अदाणी ग्रुप गुजरात के खावड़ा स्थित अपने सोलर-विंड हाइब्रिड प्रोजेक्ट से स्वच्छ ऊर्जा की आपूर्ति करेगा।
कंपनी के बयान के अनुसार, इस प्रोजेक्ट से कमर्शियल ऑपरेशन 2025 की तीसरी तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है। अदाणी ग्रुप के पास विंड, सोलर, हाईब्रिड और एनर्जी स्टोरेज में बड़ी क्षमता है, जिससे कंपनी रिन्यूएबल एनर्जी के इंडस्ट्रियल और कमर्शियल ग्राहकों को अपनी सेवाएं प्रदान करेगी। यह साझेदारी गूगल को भारत में अपनी क्लाउड सर्विसेज और ऑपरेशन्स के लिए 24×7 कार्बन-फ्री एनर्जी के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करेगी।
गुजरात के खावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट विकसित किया जा रहा है, जिसकी क्षमता 30 गीगावाट है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी स्वच्छ ऊर्जा में निवेश और हरित ऊर्जा के संकेन्द्रण पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।