



राजस्व मंडल ने गुरुवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 341 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले किए हैं। इनमें 280 तहसीलदार और 74 नायब तहसीलदार शामिल हैं। यह आदेश निबंधक महावीर प्रसाद द्वारा रात सवा 2 बजे जारी किया गया, जिसमें अधिकारियों को तुरंत नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
यह तबादला सूची प्रशासनिक ढांचे को और अधिक प्रभावी बनाने और विभिन्न जिलों में कार्यों की गति को बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है।











