Saturday, 29 August 2026

सामाजिक समरसता का संगम: सर्वजातीय सामूहिक तर्पण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न


सामाजिक समरसता का संगम: सर्वजातीय सामूहिक तर्पण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न

पं. जगदीश नारायण स्मृति मंच एवं वैदिक शोध संस्थान टोंक के तत्वावधान में बुधवार को बनास नदी के नए पुल के पास दसवें सर्वजातीय नि:शुल्क सामूहिक तर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य पूर्वजों और शहीदों को सम्मानपूर्वक तर्पण अर्पित करना था। पं. पवन सागर के सानिध्य में सम्पन्न इस कार्यक्रम में हजारों सनातन धर्म प्रेमियों ने भाग लिया और अपने पूर्वजों एवं शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

संस्था के अध्यक्ष रोहिताश्व कुमावत ने बताया कि यह आयोजन वर्ष 2015 से लगातार हो रहा है और इस वर्ष भी इसे सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम है, जिसमें विभिन्न जातियों और समाजों के लोग मिलकर तर्पण करते हैं।

इस अवसर पर अमेरिका से आए पं. सतेन्द्र भारद्वाज, शिव लहरी, और द्वारका प्रसाद जैसे विशिष्ट अतिथियों का सानिध्य मिला। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और बिना दक्षिणा के नि:शुल्क परमार्थिक कर्मों का आयोजन करना था, जिससे सनातन धर्म की वृद्धि हो।

इस आयोजन में हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न जिलों के लोगों ने भाग लिया। महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर इस धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया और अपने पूर्वजों की स्मृति को तर्पण के माध्यम से सम्मानित किया।शशि प्रभा कटियार, मंजू जैन, गोविन्दी गुप्ता, मोना जाट, मीना सागर, इन्दिरा शर्मा, कन्हैया लाल जाट, महर्षि बाबूलाल शास्त्री, एड. दिनेश शर्मा, रामलाल गुर्जर, पूरणमल कांछी, राम नरेश शर्मा, अक्षितिज शर्मा, सहित कई अन्य लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Previous
Next

Related Posts